KCGखास खबरछत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर पीएम श्री विद्यालय गंडई में विविध प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता रैली आयोजित

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर स्थानीय पीएम श्री स्व. लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, गंडई में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश सेवा की भावना का विकास करना रहा।
प्राचार्य मुकेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से कारगिल के वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रतियोगिताओं के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा गंडई नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के माध्यम से नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सैनिकों के अद्वितीय शौर्य और बलिदान की जानकारी देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button