KCGखास खबरछत्तीसगढ़

कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में एन-कॉर्ड समिति की बैठक संपन्न

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ // कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय (एन-कॉर्ड) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण एवं व्यापार की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांजा, तम्बाकू सहित अन्य मादक फसलों की खेती की जांच करने तथा किसानों का एग्रीस्टेक के माध्यम से पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए और आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिले के मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने, उनके लाइसेंस, औषधियों के भंडारण तथा क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही समस्त कुरियर संचालकों की बैठक आयोजित कर मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं व्यापार पर निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध पार्सल की जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने कहा गया।

नारकोटिक औषधियों के रिकॉर्ड संधारण पर विशेष जोर

कलेक्टर ने नारकोटिक औषधियों का संधारण करने वाले मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया कि वे नारकोटिक औषधियों के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग संबंधी दस्तावेजों की मासिक जानकारी नियमित रूप से खाद्य एवं औषधि विभाग में जमा करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button