KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आईजी अजय यादव ने किया थाना बकरकट्टा का औचक निरीक्षण

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध और लंबित प्रकरणों की समीक्षा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 11 सितंबर 2026 :  पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव, भापुसे ने शुक्रवार को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सुदूर एवं सीमावर्ती क्षेत्र स्थित थाना बकरकट्टा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी कैंप बकरकट्टा का भी भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भी उनके साथ उपस्थित रहे।

औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना बकरकट्टा की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने थाना अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान साइबर जागृति अभियान के तहत की गई कार्रवाई का विवरण भी लिया गया।

आईटीबीपी कैंप का किया भ्रमण

पुलिस महानिरीक्षक ने आईटीबीपी कैंप बकरकट्टा का भ्रमण कर आईटीबीपी एवं जिला पुलिस के अधिकारियों और जवानों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय तथा संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में जिला पुलिस एवं आईटीबीपी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, नियमित पेट्रोलिंग, प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने तथा सतत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जवानों से संवाद कर उनकी ड्यूटी एवं कार्य परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बकरकट्टा, आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान तथा जिला पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button