KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री करने वाले चार आरोपीगण प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी, विनायक यादव, गुलशन भगत एवं संजय धुर्वे गिरफ्तार।

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़  : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शराब जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने छुईखदान पुलिस द्वारा मुहिम चलाने के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल पंडरिया रोड ग्राम विचारपुर में रेड कार्यवाही किया गया आरोपीगण (1) प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी पिता राजेश ढीमर उम्र 24 साल साकिन वार्ड 09 ईतवारी बाजार थाना खैरागढ जिला केसीजी, (2) विनायक यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल साकिन वार्ड 06 बरेठ पारा थाना खैरागढ जिला केसीजी, (3) गुलशन भगत पिता दिनेश भगत उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं 11 धरमपुरा थाना खैरागढ जिला केसीजी, (4) संजय धुर्वे पिता सोमनाथ धुर्वे उम्र 19 साल साकिन वार्ड 05 ठाकुर पारा थाना खैरागढ जिला केसीजी का लोगो को शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकडा गया। आरोपीगण से 119 पौवा अवैध शराब, बिक्री नगदी रकम 500 रूपये, कुल बल्क लीटर 21.42 कीमती 11740 रूपये तथा परिवहन करने मैं प्रयुक्ता 02 मोटर सायकल जुमला रकम 61740 रूपये जप्त कर आरोपीगण के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपीगण को आज दिनांक 03/08/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपीगण को उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button