KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के कलेक्टर एवं CEO के निर्देश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “सेवा सेतु” योजना को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रेम कुमार पटेल ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जनपद पंचायतों के माध्यम से सरपंच एवं सचिवों को ग्राम स्तर पर जागरूकता लाने को कहा गया है।

क्या है सेवा सेतु? 13 साल की यात्रा
सेवा सेतु छत्तीसगढ़ सरकार की डिजिटल पहल है। वर्ष 2003 में CHOICE से शुरू हुई यह यात्रा 2015 में ई-डिस्ट्रिक्ट और अब 2026 में सेवा सेतु के रूप में एकीकृत होकर नागरिकों को “एक ही छत के नीचे” सभी सेवाएं दे रही है।

सेवा सेतु की प्रमुख विशेषताएं

  1. ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग: अब नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और मोबाइल से आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
  2. WhatsApp सुविधा: WhatsApp के माध्यम से आवेदन, अपडेट और दस्तावेज डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध।
  3. डिजिटल प्रमाणपत्र: QR कोड सत्यापन के साथ डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र तुरंत डाउनलोड करें।
  4. अलर्ट सिस्टम: आवेदन के हर चरण पर SMS/WhatsApp के माध्यम से अलर्ट मिलेगा।
  5. एकीकृत पेमेंट: ट्रेजरी और ई-चालान के साथ आसान भुगतान व्यवस्था।
  6. बहुभाषी समर्थन: हिंदी सहित अन्य भाषाओं में सुविधा।
  7. तकनीकी सहायता: सुबह से शाम तक सप्ताह के 7 दिन तकनीकी मदद उपलब्ध।

प्रशासनिक संरचना
राज्य स्तर पर CHiPS और जिला स्तर पर DeGS के माध्यम से सेवा सेतु का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भी तैनात हैं।

कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि “सेवा सेतु से पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलेंगी।”

CEO जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने सभी सरपंच-सचिवों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में चौपाल, मुनादी एवं फ्लेक्स के माध्यम से सेवा सेतु की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जाए।

अब खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के नागरिकों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button