KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी में अब तक 2060.7 मिमी बारिश, औसत के मुकाबले 98.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  जिले में इस मानसून अब तक कुल 2060.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर के भू-अभिलेख शाखा द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से अब तक दर्ज वर्षा, पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा के मुकाबले 98.7 प्रतिशत है।
जारी आंकड़ों के अनुसार खैरागढ़ तहसील में अब तक 481.5 मिमी, छुईखदान में 430.9 मिमी, गंडई में 506.5 मिमी तथा साल्हेवारा तहसील में सर्वाधिक 641.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में खैरागढ़ में 85.2 प्रतिशत, छुईखदान में 89.2 प्रतिशत, गंडई में 100.8 प्रतिशत और साल्हेवारा में 119.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1055.6 मिमी बताई गई है।
18 अगस्त को 51.5 मिमी बारिश
18 अगस्त को जिले में कुल 51.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसमें खैरागढ़ में 8.1 मिमी, छुईखदान में 12.1 मिमी, गंडई में 3.0 मिमी तथा साल्हेवारा में सर्वाधिक 28.3 मिमी बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार साल्हेवारा तहसील में इस मानसून अब तक सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button