
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / साल्हेवारा : वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला केसीजी में अपराधिक गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तारतम्य में दिनांक 08/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर साल्हेवारा हटवारा बाजार पास शेख असलम उर्फ विक्की खान पिता गफ्फार खान उम्र 41 वर्ष निवासी साल्हेवारा को अंको के सामने रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी शेख असलम खान से सट्टा पट्टी , डाट पेन एवं नगदी 770/- रू जप्त किया गया है आरोपी के खिलाफ थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा- 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेजा गया है।



