
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम खौड़ा में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का शनिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकार्पण किया। वे जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्राम खौड़ा पहुंचे थे।
इस अवसर पर विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंचायत भवन केवल कार्यालय नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सरपंच जनेराम पटेल, घम्मन साहू, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, राजू जंघेल, पंच हरी पटेल, सुखदेव पटेल, पेशी पटेल, रामनाथ पटेल, उमा बाई यादव, इंदिरा बाई पटेल, जेठिया बाई पटेल, शांति बाई धुर्वे, भूरी बाई पटेल, चम्पू बाई पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


