KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में फार्म हाउस में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100% मशरूका बरामद

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई:

खैरागढ़ पुलिस ने फार्म हाउस में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत (100%) सामान बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 25,000 रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

​घटना का विवरण:

प्रार्थी शाहरुख खान (निवासी वार्ड 15 अमलीडीह, खैरागढ़) ने 20 अगस्त 2026 को थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ढोलीखार अमलीडीह बड़े पुल के पास उनके पाल्ट्री फार्म के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सीसीटीवी का पूरा सिस्टम (डीवीआर बॉक्स, राउटर, हार्ड डिस्क मय सिम) चोरी कर लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 319/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:

विवेचना के दौरान पुलिस ने गोपनीय सूत्रों और तकनीकी मदद से संदिग्धों की पतासाजी की। इस दौरान तारण साहू (पिता दयाराम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरबना, थाना गातापार, जिला केसीजी) को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

​आरोपी की निशानदेही पर उसके घर ग्राम खैरबना से चोरी गया पूरा सामान— सीसीटीवी डीवीआर, बॉक्स, राउटर और हार्ड डिस्क (कीमत करीब 25,000 रुपये)— को गवाहों के समक्ष शत-प्रतिशत जप्त किया गया।

​जुर्म कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी का जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में खैरागढ़ पुलिस स्टाफ की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button