KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई रामटेके की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 19 जुलाई 2026// मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसका एक सकारात्मक उदाहरण शमाबाई कुमुद रामटेके
छुईखदान टिकरी पारा वार्ड 14 निवासी के मामले में देखने को मिला, जिनका आधार कार्ड लंबे समय से नहीं बन पा रहा था। कई बार प्रयास करने और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
समस्या के निराकरण की उम्मीद में शमाबाई कुमुद रामटेके ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों द्वारा हितग्राही से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी समस्या की जानकारी ली गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
त्वरित पहल करते हुए शमाबाई रामटेके के आधार कार्ड से संबंधित समस्या का समाधान किया गया। इस दौरान आधार कार्ड में दर्ज पते की त्रुटि को भी सुधारा गया तथा उनका बायोमेट्रिक अपडेट कराया गया। आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद उनका कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समस्या के समाधान के बाद शमाबाई कुमुद रामटेके ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह सफलता मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावशीलता और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button