खास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

अन्नदाता गर्जना रैली: धान बोनस और विभिन्न मांगों को लेकर 27 अक्टूबर को नया रायपुर में महानदी भवन घेराव की तैयारी

राज नेशनल न्यूज़ रायपुर, छत्तीसगढ़:

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर राज्य के किसानों द्वारा अपनी विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे नया रायपुर में ‘अन्नदाता गर्जना रैली’ निकालकर महानदी भवन घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर किसानों में भारी उत्साह और तैयारी देखने को मिल रही है, जिसके तहत “धान बोनस की करो तैयारी, रायपुर आ रहे हैं हलधारी” का नारा दिया गया है।

​प्रमुख माँगें:

  1. ​गौधन न्याय योजना और जी-राम-जी योजना: योजनाओं को गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन से जोड़ा जाए।
  1. ​धान खरीदी बकाया राशि: वर्ष 2022-23 की धान खरीदी की बकाया 1700 करोड़ रुपये की राशि किसानों को तत्काल दी जाए।
  1. ​समर्थन मूल्य और कृषि विविधीकरण: तीन वर्षों की 258 रुपये समर्थन मूल्य वृद्धि का लाभ देकर 3358 रुपये में धान खरीदी हो। फल एवं सब्जी उत्पादक किसानों को कृषक उन्नति योजना में जोड़ा जाए।
  1. औद्योगिक परियोजना का विरोध: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सण्डी, पंडरिया, विचारपुर, दनिया, रोड अतरिया, हनाइबंध और उदयपुर के संपूर्ण परिक्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री एवं चूना पत्थर खनन सदैव के लिए बंद हो।
  1. ​धान खरीदी अवधि व तौल: धान खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक हो। प्रति तौल अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम लेने का शासनादेश जारी किया जाए।
  1. ​आपदा मुआवजा: बाढ़ से फसल हानि का तत्काल सर्वे कर किसानों को उचित क्षतिपूर्ति दी जाए।
  1. ​टोकन व्यवस्था में सुधार: बड़े किसानों को 5, लघु किसानों को 3 और सीमांत किसानों को 2 टोकन मिलें। दबाव डालकर खाता समर्पण कराना बंद हो।
  1. ​सिंचाई परियोजनाएँ: अरपा-भैंसाझार सहित अधूरी सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाई जाए और पैरी हाइडैम जैसी नई परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति मिले।
  1. ​उर्वरक नियंत्रण: अधिक मूल्य पर खाद बिक्री रुके और ऐसे विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई हो।
  1. ​वैकल्पिक फसलें: जल संरक्षण व वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए मक्का और गेहूं की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जाए।

​नेतृत्व एवं जिलावार सहभागिता

इस गर्जना रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह और प्रदेश महामंत्री नवीन शेष कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जिलों से जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुट रहे हैं:

  • ​रायपुर: खुमान साहू
  • ​धमतरी: लालाराम चंदाकर
  • ​खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: हर्ष दशरिया
  • ​गरियाबंद: माधव सिंह ठाकुर
  • ​बलौदाबाजार: रिकेश साहू
  • ​दुर्ग: लोकेन्द्र बंछोर
  • ​बालोद: सावतराम साहू
  • ​सक्ति: रमाकांत चंद्रा
  • ​महासमुंद: कुबेर गिरगोस्वामी
  • ​राजनांदगांव: ईश्वर चंद श्रीवास्तव
  • ​कवर्धा: डोमन चंद्रवंशी
  • ​सारंगढ़: सीताराम पटेल
  • ​बेमेतरा: विद्याानंद सिंह ठाकुर
  • ​बिलासपुर: लक्ष्मी साहू
  • ​मुंगेली: विवेकानंद साहू
  • ​जांजगीर: संजय सिंह
  • ​कोरबा: तारासिंह कंवर
  • ​रायगढ़: कार्तिक राम चौधरी
  • ​गौरेला पेंड्रा मरवाही: रामनारायण राय
  • ​अम्बिकापुर: रुक्मिणी सिंह
  • ​बलरामपुर: रामनरेश कुशवाहा
  • ​सूरजपुर: अखिल चंद्र राजवाड़े
  • ​कोरिया: कामतानाथ तिवारी
  • ​मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: राजेन्द्र यादव
  • ​जशपुर: नरेश यादव
  • ​उत्तर बस्तर कांकेर: नरेन्द्र कुमार नागेश
  • ​कोंडागांव: सोनघर मरकाम
  • ​बस्तर: नील कुमार बघेल
  • ​दंतेवाड़ा: मधुसूदन ठाकुर
  • ​सुकमा: कोनाराम बारसे
  • ​नारायणपुर: नीलकंठ नाग
  • ​बीजापुर: सोनसाय बाकड़े
  • ​मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी: भगतराम भुआर्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button