KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पहली ही भागीदारी में केसीजी की जूनियर कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, राज्य स्पर्धा में हासिल किया तीसरा स्थान

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले की जूनियर बालक कबड्डी टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पहली बार भाग लेते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ द्वारा 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक मुंगेली जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता में केसीजी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

​प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और टीम भावना का परिचय देते हुए बालोद, दुर्ग, भिलाई नगर और रायपुर नगर की टीमों को पराजित किया। सेमीफाइनल में केसीजी का मुकाबला बिलासपुर की मजबूत टीम से हुआ। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करना जिले की जूनियर टीम के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि रही।

​जिला कबड्डी संघ के सचिव कन्हैया पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर जिले के खिलाड़ी देवेंद्र कंवर का चयन राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता बिहार के गया में 1 से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। देवेंद्र का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन जिले के खिलाड़ियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली उपलब्धि है।

​इस सफलता पर जिला कबड्डी संघ की ओर से टीम के खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया गया। पहली ही भागीदारी में राज्य स्तर पर स्थान बनाने और जिले के खिलाड़ी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से कबड्डी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button