KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम और ताश पत्ते जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: जिले के गंडई थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 8 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

​पहली कार्रवाई: दुर्गा मंच के पास जुआ खेल रहे 4 गिरफ्तार

​पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भुरभुसी में स्थित दुर्गा मंच के पास कुछ लोग ताश पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

​पकड़े गए आरोपी:

  • ​लेखराम साहू (उम्र 30 वर्ष)
  • ​दिलहरण साहू (उम्र 35 वर्ष)
  • ​राजेन्द्र साहू (उम्र 41 वर्ष)
  • भागीराम साहू (उम्र 73 वर्ष) (सभी निवासी ग्राम भुरभुसी, थाना गंडई)

​मौके से 52 ताश पत्ते और ₹1,480 नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना गंडई में अपराध क्रमांक 331/2026, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

​दूसरी कार्रवाई: स्कूल के पास जुआ खेल रहे 4 अन्य दबोचे

​इसी तरह, दूसरी सूचना पर पुलिस ने ग्राम भुरभुसी स्कूल के पास दबिश दी। यहां भी कुछ लोग ताश पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।

​पकड़े गए आरोपी:

  • ​कुमार साहू (उम्र 46 वर्ष)
  • ​सीताराम खण्डवे (उम्र 36 वर्ष)
  • ​सुरेश टंडन (उम्र 34 वर्ष)
  • ​फालेन्द्र चतुर्वेदी (उम्र 40 वर्ष) (सभी निवासी ग्राम भुरभुसी, थाना गंडई)

​पुलिस ने इनके कब्जे से 52 ताश पत्ते, एक प्लास्टिक बोरी और ₹1,740 नगद जब्त किए। इस मामले में अपराध क्रमांक 332/2026, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

​नोट: पकड़े गए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button