KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक पहुंची रामनाथ की जिंदगी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 8 अक्टूबर 2026 // ग्राम पंचायत केशला के ग्राम बड़गड़ा निवासी श्री रामनाथ का पक्का मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से पूरा हुआ है। आवास स्वीकृत होने के बाद शासन से प्राप्त आवास सहायता राशि, मनरेगा की मजदूरी और स्वयं के श्रम से उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया।

रामनाथ पहले अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। परिवार की आजीविका कृषि मजदूरी एवं दैनिक मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित और अनियमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने से उन्हें अपने घर के सपने को पूरा करने का अवसर मिला।

आवास निर्माण के दौरान शासन से मिली सहायता के साथ उन्होंने स्वयं भी निर्माण कार्य में श्रम किया और अपनी सामर्थ्य के अनुसार अतिरिक्त राशि का योगदान दिया। लगातार मेहनत के बाद उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। आज उनका परिवार सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में निवास कर रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और परिवार को मौसम की परेशानियों से भी राहत मिली है।

रामनाथ बताते हैं कि पक्का मकान बनाना उनके लिए कभी दूर का सपना था, लेकिन शासन की आवास सहायता और स्वयं की मेहनत से यह सपना साकार हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button