KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जामुल कॉलेज में तंबाकू निषेध एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

राज नेशनल न्यूज़ जामुल: डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय, जामुल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू निषेध एवं जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. सिंह के निर्देशन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

​कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. मुनीष भगत ने पीपीटी (PPT) के जरिए विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों और बीमारियों के प्रति जागरूक किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कविता ताम्रकार ने तंबाकू नियंत्रण संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा शासकीय परिसरों के 100 मीटर दायरे में धूम्रपान निषेध के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, काउंसलर ललित कुमार ने नशा मुक्ति के व्यावहारिक उपाय सुझाए।

​अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण ही विकसित भारत का मुख्य आधार है।

​कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक गजेंद्र कश्यप ने किया तथा आभार प्रदर्शन एनएसएस अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button