KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मिशन वात्सल्य के संविदा पदों के लिए चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 सितंबर 2026// भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीकृत मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

मिशन वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं स्वीकृति के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन 24 अगस्त 2026 को किया गया।

कौशल परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों तथा प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रतीक्षा सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही जिले की आधिकारिक वेबसाइट जिला वेबसाइट https://s351ef186e18dc00c2d31982567235c559.s3waas.gov.in/ पर भी सूची देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button