KCGखास खबरछत्तीसगढ़

त्योहारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड पर केसीजी पुलिस

खैरागढ़ में पैदल पेट्रोलिंग से मजबूत की सुरक्षा व्यवस्था, गणेश पंडालों का किया निरीक्षण

खैरागढ़। आगामी त्योहारों को देखते हुए खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खैरागढ़ के नेतृत्व में थाना खैरागढ़ क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग एवं विजिबल पुलिसिंग की गई। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, होटल, लॉज, ढाबों, आउटर क्षेत्रों सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन समितियों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समितियों को पंडालों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने कहा गया।

होटल-लॉज संचालकों को भी दिए निर्देश

पुलिस टीम ने होटल, लॉज और ढाबों की भी जांच की। संचालकों को आगंतुकों का उचित सत्यापन करने तथा परिसर में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की सख्त हिदायत दी गई। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।

लगातार की जा रही निगरानी

केसीजी पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए विजिबल पुलिसिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button