KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना से राकेश वर्मा का बिजली बिल हुआ शून्य

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़16 सितंबर 2026// विकासखंड छुईखदान के ग्राम खादी (साल्हेवारा) निवासी राकेश वर्मा के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना घर की ऊर्जा जरूरतों के साथ आर्थिक बचत का माध्यम बनी है। योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराने के बाद जून महीने से उनके घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

सोलर प्लांट लगने से पहले श्री वर्मा के घर का मासिक बिजली बिल लगभग 500 से 700 रुपये आता था। यह राशि हर महीने घरेलू बजट का हिस्सा बनती थी। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाने का निर्णय लिया और अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर संयंत्र स्थापित कराया।

योजना के तहत भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन से मिलने वाली सब्सिडी के रूप में उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। सोलर संयंत्र शुरू होने के बाद जून महीने से अब तक उनके घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है। इससे उन्हें नियमित बिजली खर्च से राहत मिली है और घरेलू उपयोग के लिए सौर ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। राकेश वर्मा बताते हैं कि सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली बिल की चिंता कम हुई है। योजना से मिली सहायता ने सौर ऊर्जा अपनाने को उनके लिए आसान बनाया। उनका अनुभव आसपास के लोगों को भी अपने घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग करने और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

राकेश वर्मा बताते हैं कि सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली बिल की चिंता कम हुई है। योजना से मिली सहायता ने सौर ऊर्जा अपनाने को उनके लिए आसान बनाया। उनका अनुभव आसपास के लोगों को भी अपने घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग करने और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button