KCGखास खबरछत्तीसगढ़

KCG जिले में अब तक 2727.6 मिमी बारिश, साल्हेवारा तहसील में सामान्य से अधिक वर्षा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  जिले में इस मानसून सीजन में अब तक कुल 2727.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार जिले में वर्षा का स्तर पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि के औसत के मुकाबले 94.4 प्रतिशत रहा है।


जिले की चारों तहसीलों में साल्हेवारा में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां 1 जून से 14 सितंबर तक 836.1 मिमी बारिश हुई, जबकि पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि का औसत 742.4 मिमी है। इस तरह साल्हेवारा में सामान्य से 112.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई।


वहीं खैरागढ़ तहसील में 636.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 773.2 मिमी की तुलना में 82.3 प्रतिशत है। छुईखदान में 609.1 मिमी बारिश हुई, जो औसत 669.3 मिमी की तुलना में 88.4 प्रतिशत है। गंडई में 646.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 685.8 मिमी की तुलना में 94.3 प्रतिशत है।
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार जिले में 14 सितंबर को सलहेवारा में 3.3 मिमी, छुईखदान में 1.8 मिमी, खैरागढ़ में 1.0 मिमी तथा गंडई में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस दिन जिले में कुल 6.1 मिमी बारिश हुई।


जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1055.6 मिमी दर्ज की गई है। जारी आंकड़े के अनुसार इस मानसून में अब तक जिले में बारिश का स्तर सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि साल्हेवारा तहसील में औसत से अधिक वर्षा हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button