KCGखास खबरछत्तीसगढ़

घर में रखकर बेच रहा था अंग्रेजी शराब, 24 पौवा के साथ युवक गिरफ्तार

ठेलकाडीह पुलिस ने पदुमतरा में दी दबिश, 2,880 रुपए की शराब जब्त

राज नेशनल न्यूज़ ठेलकाडीह 1 नवंबर : क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ठेलकाडीह पुलिस ने ग्राम पदुमतरा में दबिश देकर घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बॉम्बे टू गोवा व्हिस्की के 24 पौवा जब्त किए हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 4.32 बल्क लीटर और कीमत 2,880 रुपए बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पदुमतरा निवासी लखन साहू (28) अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर ठेलकाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक थैले में रखे 24 पौवा बॉम्बे टू गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी

मामले में आरोपी की पहचान लखन साहू पिता स्वर्गीय रूपदास साहू, निवासी पदुमतरा, थाना ठेलकाडीह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button