
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : जिला के. सी. जी. पुलिस टीम द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई 2026 को थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों द्वारा उपद्रव कर सार्वजनिक शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
जांच में मनीष यादव, पिता अशोक यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरेठपारा, खैरागढ़ एवं गोकुल जंघेल, पिता देवदास जंघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सलिहा, थाना खैरागढ़ द्वारा सार्वजनिक शांति भंग किए जाने की पुष्टि हुई। दोनों को समझाइश देने के बावजूद उनके उग्र व्यवहार तथा पुनः विवाद उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध धारा 170 तथा धारा 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिला के.सी.जी. पुलिस टीम आमजन से अपील करती है कि आपसी विवाद, नशाखोरी एवं सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



