दही लूट में दिखा उत्साह, कुर्सी दौड़ में प्रतिभागियों ने लगाई रफ्तार
राज नेशनल न्यूज़ पंडरिया : जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले पारंपरिक दही लूट उत्सव की तर्ज पर यादव समाज पंडरिया द्वारा गांधी चौक, डीवहार चौक एवं दैहान चौक में दही लूट एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के लोगों के साथ नगर के जनप्रतिनिधियों और किसान संघ के सदस्यों ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया।
दही लूट के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी ताकत लगाई। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, पार्षद तामेश्वर साहू, अशोक पटेल एवं मनीष सोनी उपस्थित रहे। किसान संघ की ओर से जेठू साहू एवं लेखा सोनी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन में यादव समाज से कमलेश यादव, बालकिशन यादव, रिंकू यादव, तातु यादव, राधेश्याम यादव, पलटू यादव, दुवासु यादव, रघु यादव, बिसेसर यादव, भागोली यादव, धन्नू यादव, मनोज यादव, सुदामा यादव, पंचू यादव, कन्हैया यादव, उदेराम यादव, उत्तम यादव, नरेश यादव, नीराज यादव, मनीष यादव एवं परदेसी यादव सहित समस्त यादव समाज के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
समाज के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।



