KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता, मोहगांव थाना क्षेत्र की टीम बनी विजेता

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, गंडई में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बकरकट्टा, मोहगांव, साल्हेवारा एवं गंडई थाना क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, जोश और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच मोहगांव थाना क्षेत्र की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।


कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास को मजबूत करना रहा।
पुलिस विभाग ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं के साथ जुड़ाव बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में इस तरह के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button