KCGखास खबरछत्तीसगढ़

संतोष यादव बने ठेठवार यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष, निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 86 वोटों से दी शिकस्त

रिपोर्टर पत्रकार चन्द्रभूषण यदु रामपुर / साल्हेवारा

राज नेशनल न्यूज़ साल्हेवारा: छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 2 अक्टूबर को संपन्न हुए ऐतिहासिक चुनाव में युवा, कर्मठ एवं समाजसेवी संतोष कुमार यादव ने शानदार जीत दर्ज की है। संतोष यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परमानंद यादव को 86 वोटों के भारी अंतर से परास्त कर प्रदेश अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में संतोष यादव ग्रुप की प्रचंड जीत हुई है।

​चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:

  • ​संतोष कुमार यादव (विजयी): 194 वोट
  • ​परमानंद यदु: 108 वोट
  • ​गुलेंद्र यादव (पूर्व अध्यक्ष): 54 वोट
  • ​खेमराज यदु: 33 वोट
  • ​कोमल यदु: 31 वोट

​संतोष यादव को कुल 194 मत प्राप्त हुए। उनके साथ ही उनके पैनल के समलिया यादव महासचिव और रमन यादव कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए हैं। इसे संतोष यादव ग्रुप की सामूहिक और बड़ी जीत माना जा रहा है।

​बधाई देने वालों का तांता:

​छत्तीसगढ़ ठेठवार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज के सभी शुभचिंतकों और सामाजिक राज पार के अध्यक्षों ने संतोष यदु की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की है।

​बधाई देने प्रमुख लोगों में मनीराम यादव, चंद्रभूषण यदु चंदू, संजय यादव, लालाराम यदु, खेमलाल यादव, कमलेश यदु, करण यदु, रामखिलावन यदु, किसन यदु, राजू यदु, उपेंद्र यदु, नीलकंठ यदु और साधुराम यदु सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु शामिल हैं।

​सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button