KCGखास खबरछत्तीसगढ़

नगर पंचायत गंडई में लॉटरी से 66 पटाखा दुकानों का आवंटन, कृषि उपज मंडी परिसर में लगेगा बाजार

राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया : दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पंचायत गंडई द्वारा पटाखा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार शाम 5:30 बजे नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से कुल 66 पटाखा दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो उपस्थित रहे।

पटाखा दुकानों का संचालन कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अविनाश देवांगन तथा राजस्व शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे। लॉटरी के माध्यम से दुकानों का वितरण किए जाने से सभी पात्र विक्रेताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुकानें आवंटित की गईं।

इससे पहले 28 अक्टूबर को नगर पंचायत सभागार में पटाखा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में दीपावली के दौरान पटाखा बाजार के व्यवस्थित संचालन के लिए कृषि उपज मंडी परिसर को प्रस्तावित किया गया था। साथ ही दुकानों के आवंटन के लिए विक्रेताओं से आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे।

नगर पंचायत द्वारा लॉटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब मंडी परिसर में पटाखा बाजार सजने की तैयारी है। दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और बाजार में सुव्यवस्थित ढंग से पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button