KCGखास खबरछत्तीसगढ़

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 : युवाओं को क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 07 सितम्बर 2026// विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत युवाओं के लिए विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान एवं विचारों को सामने रखने का अवसर मिलेगा।

क्विज प्रतियोगिता में चयनित युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलने के साथ ही नई दिल्ली भ्रमण का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। यह पहल युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने ज्ञान, विचार एवं नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने की अपील की गई है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

मेरा युवा भारत (MY Bharat), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की ओर से जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। इच्छुक युवा MY Bharat से जुड़कर क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

क्विज में शामिल होते समय MY Bharat रेफरल कोड DUT7XZNC का उपयोग करने की अपील की गई है। युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button