
राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर खैरागढ़ आएंगे। वे राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
राजभवन से जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका दोपहर 2:30 बजे लोकभवन, रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 4:30 बजे वे खैरागढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद शाम 4:50 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजकुमारी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां आयोजित 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।



