KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मनोज साहू को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिले के छुईखदान ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र पैलीमेटा अंतर्गत ग्राम जीराटोला निवासी युवा समाजसेवी मनोज साहू को रायपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच और समाचार पत्र दबंग स्वर के छठवें स्थापना दिवस पर सिविल लाइन स्थित वृंदावन सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मनोज साहू अब तक 47 बार रक्तदान कर चुके हैं। वे पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, बालिका शिक्षा, नशामुक्ति, महिला जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को शिक्षा व खेल से जोड़ने जैसे कार्यों में सक्रिय हैं। कोरोना काल में उन्होंने आदर्श युवा मंडल जीराटोला के युवाओं के साथ जरूरतमंदों को सूखा राशन, मास्क, बच्चों को कॉपी-पेन और जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई थी।

कई सम्मानों से हो चुके हैं सम्मानित

मनोज साहू को इससे पहले रक्तदाता सम्मान, उत्कृष्ट युवा सम्मान, कोरोना योद्धा, साहित्य श्री सम्मान, जिला युवा सम्मान, सावित्री-ज्योतिबा फुले सम्मान, बिरसा मुंडा सम्मान, डॉ. आंबेडकर सम्मान, पर्यावरण मित्र, आपदा मित्र और राज्य स्तरीय उत्कृष्ट युवा मंडल सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

कार्यक्रम में दबंग स्वर के संपादक पीके तिवारी, प्रगतिशील किसान राजाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार मणिक विश्वकर्मा, एम. राजीव, राजकुमार धर द्विवेदी, वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू और मनीष अवस्थी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मनोज साहू को मिले इस सम्मान से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साथ छुईखदान, गंडई, पैलीमेटा और जीराटोला क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अतिथियों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button