KCGखास खबरछत्तीसगढ़

छुईखदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया उपजेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी), 3 अक्टूबर 2026

​केसीजी जिले की छुईखदान थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​घटना का विवरण

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुकुंद सागर तालाब के पास, आरोपी के घर के सामने (वार्ड नं. 11, टिकरीपारा, छुईखदान) दबिश दी।

​जब्ती और कार्रवाई

रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी रोशन नेताम (पिता: मनहरण नेताम, उम्र: 20 वर्ष, निवासी: वार्ड नं. 11, टिकरीपारा, छुईखदान) के कब्जे से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की गईं:

  • ​अवैध शराब: 45 पौवा (कुल मात्रा 8.300 बल्क लीटर)
  • ​बिक्री रकम: 200 रुपये
  • ​कुल जप्त मशरूका की कीमत: 4,960 रुपये

​पुलिस ने सारा सामान जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 366/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया।

​न्यायालय में पेशी

आज दिनांक 03/10/2026 को आरोपी रोशन नेताम को माननीय जेएमएफसी न्यायालय, छुईखदान में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान थाना पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button