KCGखास खबरछत्तीसगढ़

थाना गंडई का अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाहीअपहृत नाबालिक बालिका के अपहरणकर्ता को उतराखण्ड से किया गया गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / गंडई : दिनांक 03.07.26 को थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र0 211/2026 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान पता चला कि पीड़िता को आरोपी पंकज मौर्या पिता ख्याली मौया उम्र 21 साल साकिन रमपुरिया पोस्ट चंदौई थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत (उ.प्र.) के द्वारा दुर्ग रेल्वे स्टेशन में छोडकर फरार हो गया था। अपहृता के कथनानुसार प्रकरण मे धारा 64(2)(एम) बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। फरार आरोपी के पता तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में फरार आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन निकलवा कर टीम गठित कर आरोपी के सकुनत पर जाकर दबिस देकर आरोपी को उसके सकुनत नारायण कालोनी थाना कोतवाली ट्रांजीट रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर (उत्तरा खण्ड) से दिनांक 02.08.26 के 11ः30 बजे गिरफ्तार किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजीस्ट रिमाण्ड पर लेकर थाना गंडई आकर ट्रांजीस्ट रिमांड पर से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button