KCGखास खबरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ: 12 नवंबर 2026 को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़):

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ (जिला इकाई – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) द्वारा अधीक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और छात्रावास-आश्रमों की समस्याओं के निराकरण हेतु शासन को कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई है। संघ ने इस संबंध में सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, मंत्रालय, रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते मांगों का उचित निराकरण नहीं किया गया, तो आगामी 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी मार्ग अपनाया जाएगा।

​प्रमुख माँगे और व्यावहारिक कठिनाइयाँ:

  1. ​सेवा शर्तों का निर्धारण:
    • ​अधीक्षकों के दैनिक कार्य के घंटे निर्धारित किए जाएं तथा साप्ताहिक एवं सार्वजनिक अवकाश के संबंध में स्पष्ट प्रावधान किए जाएं।
    • ​24×7 शरीर उपस्थिति रहने की बाध्यता के स्थान पर कार्य की प्रकृति के अनुसार व्यावहारिक सेवा शर्तें तय हों और ड्यूटी आवर्स के बाद ऑन-कॉल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
    • ​महिला अधीक्षकों के पुरुष परिजनों के साथ छात्रावास परिसर में निवास संबंधी नियम व दिशा-निर्देश स्पष्ट किए जाएं।
    • ​छात्रावास परिसर में निर्मित अधीक्षक आवास को सामान्य शासकीय आवास नियमों से भिन्न मानते हुए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) प्रदान किया जाए।

जाए।

  1. ​अधीक्षक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन:
    • ​अधीक्षक पद पर भर्ती के बाद पूरी सेवाअवधि इसी पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त होने की वर्तमान व्यवस्था में सुधार किया जाए।
    • ​कर्मचारियों को सेवाकाल में आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए मंडल संयोजक, क्षेत्र संयोजक, और सहायक सांख्यिकी अधिकारी जैसे विभिन्न विभागीय पदों पर पदोन्नति एवं कैडर पुनर्गठन की उचित व्यवस्था हो।

।

  1. ​शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को VSK ऐप से छूट:
    • ​शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को विद्यालीय शिक्षण के साथ-साथ छात्रावास संचालन, पंजी संधारण, और बीमार विद्यार्थियों की देखभाल जैसे अतिरिक्त दायित्व निभाने होते हैं।
    • ​दोनों संस्थाओं में कार्य प्रभावित होने के कारण शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को VSK ऐप से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए।

।

  1. ​ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था में सुधार एवं मेस राशि में कटौती पर रोक:
    • ​HMS पोर्टल पर विद्यार्थियों की उपस्थिति और चिकित्सा संबंधी कारणों से अनुपस्थिति के संबंध में उचित प्रावधान लागू किए जाएं।
    • ​2-3 विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के आधार पर मेस राशि में की जाने वाली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा न्यूनतम 24 दिन की उपस्थिति पर पूर्ण मेस बजट स्वीकृत किया जाए।
    • ​पोर्टल की तकनीकी विसंगतियों का निराकरण होने तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता को शिथिल किया जाए और सर्वर या नेटवर्क समस्याओं के लिए अधीक्षकों को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
  2. ​छात्रावास संचालन हेतु पर्याप्त बजट एवं अन्य सुविधाएँ:
    • ​बर्तन, साफ-सफाई सामग्री, विद्यार्थियों की दवाइयां, प्राथमिक उपचार, राष्ट्रीय पर्वों (15 अगस्त, 26 जनवरी, राज्योत्सव) पर प्रकाश व्यवस्था, परिवहन और आकस्मिक संचालन हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए।
    • ​शासकीय कार्यों के लिए अधीक्षकों को नियमानुसार यात्रा भत्ता दिया जाए ताकि उन्हें निजी धन पर निर्भर न रहना पड़े।

।

​उग्र आंदोलन की चेतावनी

​संघ ने स्पष्ट किया है कि शासन एवं संचालनालय स्तर पर बार-बार पत्राचार और प्रत्यक्ष भेंट के बावजूद अपेक्षित निराकरण न होने के कारण संवर्ग में निराशा व्याप्त है। यदि विभाग दमनकारी रुख अपनाता है या समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नहीं करता है, तो सभी नियमित एवं प्रभारी अधीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। 

Related Articles

Back to top button