KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ जिले के 410 मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, कुल 2.91 लाख मतदाता दर्ज

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 (खैरागढ़) के सभी 304 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74 (डोंगरगढ़) के जिले में आने वाले 106 मतदान केंद्रों में यह प्रक्रिया पूरी की गई।

​विधानसभावार मतदाता आंकड़े

​प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2 लाख 91 हजार 415 मतदाता दर्ज हैं:

  • ​खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र: कुल 2,19,825 मतदाता (1,10,483 पुरुष और 1,09,342 महिला मतदाता)।
  • ​डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र (आंशिक भाग): कुल 71,590 मतदाता (36,486 पुरुष और 35,104 महिला मतदाता)।

​राजनीतिक दलों को सौंपी गई सूची

​प्रारंभिक प्रकाशन के बाद जिला कार्यालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक मुद्रित प्रति और फोटो रहित सॉफ्टकॉपी (CD) उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button