KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 पौवा जब्त

गंडई पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय के पास की कार्रवाई, 2.700 बल्क लीटर देशी शराब बरामद

राज नेशनल न्यूज़ गंडई : अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गंडई पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन मदिरा, कुल 2.700 बल्क लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 1200 रुपए तथा बिक्री रकम 160 रुपए बताई गई है। कुल जब्ती की कीमत 1360 रुपए है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहर नाली ठढार रोड गंडई स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति हल्के गुलाबी-पीले रंग के थैले में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना गंडई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान नंदू कुमार गायकवाड (40), पिता गणेश गायकवाड, निवासी ग्राम कुकुरमुड़ा, थाना छुईखदान को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पौवा सुपर 36 देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/26, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना गंडई क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button