राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा 4 अगस्त 2026 को जारी तहसीलवार वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अब तक औसत वर्षा की तुलना में 91.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 1 जून 2026 से 4 अगस्त 2026 तक कुल 1522.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों का औसत 1663.2 मिमी रहा है।
जारी आंकड़ों के अनुसार तहसील साल्हेवारा में सबसे अधिक 425.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा का 100.8 प्रतिशत है। वहीं खैरागढ़ तहसील में 393.8 मिमी (85.8 प्रतिशत), छुईखदान में 332.9 मिमी (87.3 प्रतिशत) तथा गंडई तहसील में 370.9 मिमी (92.5 प्रतिशत) वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जिले की दीर्घकालीन औसत वार्षिक वर्षा 1055.6 मिमी है। मानसून सत्र जारी है और आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।



