KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध रूप से गौवंश परिवहन के मामले में खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा पशु तस्करी, अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के साथ क्रूरता पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ पुलिस को अवैध रूप से गौवंश परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 गौवंश बरामद कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया।

सूचना पर तत्काल की गई नाकाबंदी
थाना खैरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QE 3612, जिसमें पीले रंग का त्रिपाल लगा हुआ है, के माध्यम से गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा धरमपुरा पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
कुछ समय पश्चात सूचना में बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक का पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम मोहम्मद मजहर आलम, पिता स्व. मोहम्मद एलामुल, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15/8 आरटीआई झोपड़पट्टी, विश्रामपुर, थाना विश्रामपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) बताया।

🔹 वाहन की तलाशी में 04 गौवंश (भैंस)बरामद
पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाले में बिना पर्याप्त पानी एवं आवश्यक व्यवस्था के 04 गौवंश को ठूंस-ठूंसकर परिवहन करते हुए पाया गया। वाहन चालक से गौवंश के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए 04 गौवंश, टाटा योद्धा पिकअप वाहन, वाहन क्रमांक CG 04 QE 3612, आरसी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की छायाप्रति एवं अन्य संबंधित सामग्री को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

🔹 आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई
प्रकरण में आरोपी मोहम्मद मजहर आलम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(डी), 11(1)(ई), 11(1)(एफ) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
प्रकरण में अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 13.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार आरोपी के परिजनों को दी गई।
गिरफ्तार आरोपी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने का आदेश दिया गया।

🔹 गौवंश के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा जप्त गौवंश के संबंध में नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अवैध परिवहन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

🔹 केसीजी पुलिस की अपील
जिला केसीजी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मवेशियों के अवैध परिवहन, पशु तस्करी अथवा पशुओं के साथ क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को आवश्यकतानुसार गोपनीय रखा जाएगा।
खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं पशुओं के साथ क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button