राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : के.सी.जी.पुलिस द्वारा आमजन से आग्रह किया गया है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति निवासरत है, जिसके संबंध में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने अथवा अवैध रूप से निवास करने का संदेह हो, अथवा किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हों, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
इसके लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी राज्यव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 पर सूचना दी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24×7 एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध है।
📞 सूचना देने का तरीका
आम नागरिक निम्न प्रकार की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकते हैं—
किसी संदिग्ध/अवैध प्रवासी के संबंध में जानकारी
बिना उचित दस्तावेज के निवास करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना
संदिग्ध गतिविधियों अथवा आवाजाही की जानकारी
संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय अथवा अन्य प्रकार की सहायता दिए जाने संबंधी जानकारी
किसी व्यक्ति के दस्तावेज/पहचान के संबंध में गंभीर संदेह होने पर जानकारी
पुलिस द्वारा प्राप्त सूचनाओं का नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि किसी व्यक्ति की भाषा, पहनावे, क्षेत्र या अन्य सामान्य पहचान के आधार पर स्वयं निष्कर्ष निकालने के बजाय केवल तथ्यात्मक एवं संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित जानकारी ही पुलिस को दें।
🛡️ सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
स्पष्ट किया जाता है कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। नागरिक बिना किसी भय अथवा संकोच के संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।
केसीजी पुलिस की अपील है—
“सूचना दें, सतर्क रहें, सुरक्षित छत्तीसगढ़ बनाएं।”
जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाएं।
राज्यव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन : 📞 1800-233-1905
(टोल फ्री • 24×7 • गोपनीय)
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस
“आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”



