KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी में अब तक 2204.3 मिमी बारिश, औसत की 98 फीसदी पूर्ति

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :  जिले में मानसून के दौरान अब तक कुल 2204.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 2248.2 मिमी के मुकाबले करीब 98 फीसदी है। 23 अगस्त को जिले में कुल 32.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार खैरागढ़ तहसील में अब तक 525.2 मिमी, छुईखदान में 462.5 मिमी, गंडई में 525.2 मिमी तथा साल्हेवारा में सर्वाधिक 691.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।


वहीं, पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा के मुकाबले खैरागढ़ में 86.9 फीसदी, छुईखदान में 88.1 फीसदी, गंडई में 97.2 फीसदी और साल्हेवारा में 119.4 फीसदी वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार साल्हेवारा में सामान्य औसत की तुलना में बारिश अधिक हुई है, जबकि खैरागढ़ और छुईखदान में वर्षा औसत से कम है।

आज की वर्षा

23 अगस्त को खैरागढ़ में 16.4 मिमी, छुईखदान में 1.8 मिमी, गंडई में 3.3 मिमी और साल्हेवारा में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में एक दिन में कुल 32.5 मिमी वर्षा हुई।

Related Articles

Back to top button