KCGखास खबरछत्तीसगढ़

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत सिंह चंदेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

राज नेशनल न्यूज़ साल्हेवारा : देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चंदेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रेस को जारी बयान में चंदेल ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने शक्कर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का हवाला देते हुए दावा किया कि महज चार दिनों में शक्कर के दाम में करीब 22 रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है और कीमत 75 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की दैनिक जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
महंगाई पर सरकार को घेरा
रणजीत सिंह चंदेल ने कहा कि खाद्य सामग्री, राशन और ईंधन समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। उन्होंने भाजपा सरकार के ‘महंगाई कम करने’ के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल साबित हुई है।
चंदेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों तथा आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से समाज का हर वर्ग प्रभावित है।
उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। महंगाई की मार झेल रही जनता सरकार की नीतियों को देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में अपने मताधिकार के माध्यम से इसका जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button