KCGखास खबरछत्तीसगढ़

धोधा सेवा सहकारी समिति में खाद की किल्लत दूर करने कृषि उपसंचालक की बड़ी कार्रवाई; मांग के तत्काल बाद आज ही यूरिया और डीएपी भेजने के दिए निर्देश

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ / गंडई

गंडई :  क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति धोधा में पिछले कुछ दिनों से यूरिया और डीएपी खाद की भारी किल्लत और अव्यवस्था देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय कृषक बेहद परेशान थे। इस गंभीर समस्या के तत्काल निराकरण हेतु आज प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष  रणजीत सिंह चंदेल एवं क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक श्यामसुंदर जंघेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कृषि विभाग के उप संचालक (DDA) राजकुमार सोलंकी से सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने उपसंचालक  को धोधा समिति में खाद की अनुपलब्धता से उत्पन्न हो रही व्यावहारिक दिक्कतों और किसानों में बढ़ रहे आक्रोश से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। किसानों की चिंता और खरीफ सीजन की तात्कालिक आवश्यकता को गंभीरता से सुनते हुए उप संचालक  राजकुमार सोलंकी ने बिना किसी विलंब के तत्काल ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई शुरू की।
उन्होंने बैठक के दौरान ही अपने चेंबर से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों (डीएमओ शर्मा साहब) एवं डबल लॉक प्रभारी श्री मिश्रा को फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उपसंचालक ने कड़े और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धोधा सेवा सहकारी समिति के लिए आज के आज ही यूरिया और डीएपी की खेप रवाना की जाए और परिवहन (ट्रांसपोर्टर) को तत्काल निर्देशित कर वाहनों में खाद लोड कराई जाए।
कृषि उपसंचालक के कड़े रुख और त्वरित निर्देशों के बाद, अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में ही मुख्य ट्रांसपोर्टर से बात की और आज ही धोधा समिति के लिए डीएपी और यूरिया की पर्याप्त मात्रा भेजने के आदेश जारी कर दिए। कृषि विभाग की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से क्षेत्र के हजारों किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषकों ने उपसंचालक  राजकुमार सोलंकी  की इस त्वरित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात और किसानों की समस्या का तत्काल समाधान कराने के इस प्रयास में मुख्य रूप से प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष  रणजीत सिंह चंदेल, प्रगतिशील किसान  श्यामसुंदर जंघेल सहित क्षेत्र के अन्य जागरूक किसान और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button