राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में 18 अगस्त को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में चिकित्सक डॉ. नवीन जैन, गायत्री साहू एवं निखिलेश बोरकर ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
शिविर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का स्टाफ भी उपस्थित रहा। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।



