
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 01 अक्टूबर 2026 // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 29 सितंबर को मंगल भवन छुईखदान तथा 30 सितंबर को ग्राम भुलाटोला में विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए गए। शिविर में आमजनों को राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।
ग्राम भुलाटोला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं सरपंच प्रतिनिधि दानी जंघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भानू राम वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
शिविर में खाद्य विभाग की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र नागरिक नए राशन कार्ड के लिए स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। उपस्थित नागरिकों को राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रिया, आवेदन के माध्यम तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।
नागरिकों को दी गई विभागीय सेवाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान खाद्य विभाग की विभिन्न सेवाओं से संबंधित जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, सीएससी के माध्यम से आवेदन तथा विभागीय सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच को सुगम बनाना रहा।
इनकी रही उपस्थिति
भुलाटोला शिविर का संचालन सहायक खाद्य अधिकारी दीपक धनकर ने किया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा, संजय ठाकुर, भुनेश्वर चेलक, विनोद सागर, मनीष ध्रुव, डालेश्वरी देवहारे, सुरेंद्र साहू, प्रफुल्ल वर्मा, योगेश पटेल सहित खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार 29 सितंबर को मंगल भवन छुईखदान में भी विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित आमजनों को राशन कार्ड से संबंधित सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई।



