कांवड़ यात्रा को सफल बनाने शिवभक्तों की बैठक, सभी से उपस्थित होने की अपील
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे मां नर्मदा मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार आगामी कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं, मार्ग, अनुशासन एवं अन्य तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में सभी शिवभक्तों से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।
बैठक के संयोजक खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई हैं। कार्यक्रम के निवेदक समस्त क्षेत्रवासी एवं शिव भक्तगण हैं।
आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सभी शिवभक्तों से एकजुट होकर इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।



