KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी जिले में सामान्य से कम वर्षा, अब तक 91.5 प्रतिशत बारिश दर्ज

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) द्वारा 4 अगस्त 2026 को जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में 1 जून 2026 से अब तक औसतन 966.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो बीते 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 1055.6 मिमी की तुलना में 91.5 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि जिले में अब तक सामान्य से कम वर्षा हुई है।
जारी आंकड़ों के अनुसार खैरागढ़ तहसील में अब तक 393.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य का 85.8 प्रतिशत है। छुईखदान तहसील में 332.9 मिमी वर्षा हुई, जो 87.3 प्रतिशत रही। वहीं गंडई तहसील में 370.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य का 92.5 प्रतिशत है।
साल्हेवारा तहसील में सबसे अधिक 425.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्षों के औसत से अधिक होकर 100.8 प्रतिशत रही। जिले के सभी वर्षामापी केंद्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा लगातार वर्षा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने तथा आम नागरिकों से वर्षा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button