
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : आरोपी भुवन जोशी पिता गया प्रसाद जोशी उम्र 50 साल साकिन घानीखुटा थाना खैरागढ जिला केसीजी (छ0ग0) के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 31/07/2026 को आरोपी भुवन जोशी के विरूध्द थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 64(1), 65(1) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी भुवन जोशी को हिरासत में लेकर आज दिनांक 01/08/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भुवन जोशी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।



