KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई में जुए पर कार्रवाई: मोबाइल की रोशनी में ‘काट पत्ती’ खेलते 3 आरोपी पकड़े गए, ₹2,870 नगद जब्त

राज नेशनल न्यूज़ केसीजी (गंडई) :  थाना गंडई पुलिस ने 24 नवंबर 2026 की रात जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2,870 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है।

​पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि गंडई के वार्ड नंबर 09 मस्जिदपारा में मस्जिद के पास मोबाइल लाइट की रोशनी में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र कांडे (49 वर्ष, पिता झागर कांडे), मनीष कुम्भकार (26 वर्ष, पिता सरजु कुम्भकार) और राजकुमार कोसरे (28 वर्ष, पिता गोवर्धन कोसरे) के रूप में हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार तीनों आरोपी वार्ड नंबर 09 महामाईपारा गंडई, जिला केसीजी के निवासी हैं।

​किसके पास से कितनी रकम मिली

  • ​शैलेन्द्र कांडे: फड़ से 800 रुपये और पास से 250 रुपये (कुल 1,050 रुपये)
  • ​मनीष कुम्भकार: फड़ से 500 रुपये और पास से 300 रुपये (कुल 800 रुपये)
  • ​राजकुमार कोसरे: फड़ से 700 रुपये और पास से 320 रुपये (कुल 1,020 रुपये)

​गवाहों के सामने कुल 2,870 रुपये नगद, ताश की गड्डी और प्लास्टिक की बोरी जब्त करने के बाद थाना गंडई में अपराध क्रमांक 378/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जमानतदार पेश करने पर मौके पर ही जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button