राज नेशनल न्यूज़ गंडई पंडरिया : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मितानिन कार्यक्रम के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मितानिन दिवस मनाया गया, जिसमें जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाली मितानिनों को सम्मानित किया गया।
समारोह में नगर की मितानिनों के साथ डॉ. प्रशांत सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व समन्वयक शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक गीता बंजारे, ब्लॉक समन्वयक नेम निर्मलकर, मितानिन ट्रेनर नंदनी साहू, रेशमा खान, लक्ष्मी ताम्रकार, शैला त्रिपाठी, माही टंडन, पूजा बंजारे, निर्मला चतुर्वेदी, किरण राजपूत, इंदु साहू, जागृति यादव, अनिता सोनी, प्रमोद साहू, सुचिंद्रा घावडे, दुलारी जंघेल और दुर्गेश वारुणे भी उपस्थित रहे।
इस दौरान मौजूद लोगों ने मितानिन कार्यक्रम के 25 वर्षों के सफर तथा समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं के विस्तार में मितानिनों की भूमिका की सराहना की।



