KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खम्मन ताम्रकार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- अनुभव और समर्पण से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

राज नेशनल न्यूज़ रायपुर :  भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को प्रतिनिधित्व देते हुए खम्मन ताम्रकार को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी पर नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

खम्मन ताम्रकार की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में विश्वास जताया कि खम्मन ताम्रकार का अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा ओबीसी मोर्चा को नई मजबूती प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलने से खम्मन ताम्रकार को अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व के रूप में भी देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री की ओर से मिली शुभकामनाओं के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि खम्मन ताम्रकार नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पिछड़ा वर्ग के हितों से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button