KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई: बिरनपुर कला मुक्तिधाम के पास मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, ₹1,440 नगद और ताश के पत्ते जब्त

राज नेशनल न्यूज़ गंडई : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के थाना गंडई क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुक्तिधाम पुलिया के पास मोमबत्ती जलाकर ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगा रहे थे।

​पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिरनपुर कला में मुक्तिधाम पुलिया के पास कुछ लोग मोमबत्ती की रोशनी में ताश की 52 पत्तियों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. ​ताम्रध्वज साहू (निवासी बिरनपुर कला)
  2. ​भानुराम साहू (निवासी बिरनपुर कला)
  3. ​ठालेश्वर कुमार साहू (निवासी बिरनपुर कला)
  4. ​यशवंत कुमार साहू (निवासी नवागांव, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा)

​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,440 नगद, 52 ताश के पत्ते और एक अधजली मोमबत्ती बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंडई में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 352/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button