राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर जरूरी बदलाव की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यार्थी संस्था, पाठ्यक्रम, कोर्स ईयर और संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों में बदलाव कर सकते हैं।
भारत सरकार के नियमों के अनुसार, पात्र विद्यार्थी 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक अपने लॉगिन के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी निर्देश
विद्यार्थियों को विभागीय पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद नीचे दिए गए दस्तावेजों के साथ कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक-29 स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग (छात्रवृत्ति शाखा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई) में संपर्क करना अनिवार्य है:
- आधार कार्ड
- पिछले वर्ष की अंकसूची (मार्कशीट)
- वर्तमान पाठ्यक्रम में प्रवेश की रसीद
बिना आवश्यक दस्तावेजों के विभाग द्वारा कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।


