KCGखास खबरछत्तीसगढ़

नवोदय प्रवेश परीक्षा के तृतीय मॉक टेस्ट में चार जिलों के 300 विद्यार्थी शामिल

राज नेशनल न्यूज़ पेंडरवानी : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडरवानी में तृतीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम, बेमेतरा एवं दुर्ग जिले के लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला लिमो के प्रधान पाठक रामदत्त साहू के निर्देशन तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंडरवानी के प्रभारी प्राचार्य पीयूष तंबोली एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय सर्राकांपा के शिक्षक भागचंद साहू के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का सम्मान

मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को भागचंद साहू द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ और उन्हें मुख्य प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

परीक्षा के सफल संचालन में देवराम साहू, मुकेश वर्मा, लोकेश कुमार साहू, बिशेश्वर साहू, दौलतराम सिदार, दौलतराम साहू, शिव श्रीवास्तव, लक्ष्मी निर्मलकर, गंगाधर साहू, गांधीराम साहू एवं रामगोपाल चिरामे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं स्थानीय पालक घनाराम धुर्वे एवं उनके परिवार ने व्यवस्थापक के रूप में विशेष सहयोग प्रदान किया।

मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराना, परीक्षा की तैयारी को मजबूत करना तथा ओएमआर शीट भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराना था। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।

28 नवंबर को होगी मुख्य प्रवेश परीक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं की मुख्य प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करते हुए समय पर अपनी तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई।

15 नवंबर को रक्से में होगा अगला मॉक टेस्ट

प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी चतुर्थ मॉक टेस्ट का आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रक्से, जिला कबीरधाम में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। आयोजकों ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

आयोजन के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, पालकों एवं सहयोगियों के प्रति आयोजक रामदत्त साहू ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button